स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर करने पर जोर दें: डॉ.जैन

सीएलएनएल ने आदर्श आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर कार्यशाला आयोजित सीएमएचओ हुये शामिल

सिंगरौली :कलेक्टिव्स फॉर इंटीग्रेटेड लाइवलीहुड इनिशिएटिव्स सीएलएनएल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर को आदर्श के रूप में विकसित करने की प्रणाली साझा करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।यह कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्वक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एनके जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की।

इसमें ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, जिला व ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी सुधांशु मिश्रा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ डॉ. एचएस वैश्य उपस्थित रहे। सीएलएनएल ने एमपी हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंग्थेनिंग प्रोजेक्ट एमपीएचएसएसपी के तहत 600 से अधिक आत्मनिर्भर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के विकास की अपनी यात्रा का वर्णन किया। इन केंद्रों को सपोर्टिव हैंड होल्डिंग, नॉलेज मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी एडॉप्शन के माध्यम से विकसित किया गया है। यह पहल ग्रामीण आदिवासी समुदायों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुच प्रदान करके सशक्त बना रही है। कार्यक्रम में जिले के सक्रिय सीएसआर सहयोग करने वाले उद्योगों ने भाग लिया एवं उनकी ओर से किए जा रहे सामाजिक विकास के कार्यों को साझा किया।

Next Post

शासन में 65 लाख के लागत से बनेगा उपस्वास्थ केन्द्र भवन

Sat Jan 18 , 2025
सिंगरौली विधायक के पहल पर उप मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति सिंगरौली :बैढ़न विकास खण्ड के ग्राम सासन मेें 65 लाख रूपये की लागत से उपस्वास्थ केन्द्र भवन का निर्माण कार्य के लिए उप मुख्यमंत्री के स्वास्थ मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उक्त भवन निर्माण […]

You May Like