शासन में 65 लाख के लागत से बनेगा उपस्वास्थ केन्द्र भवन

सिंगरौली विधायक के पहल पर उप मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
सिंगरौली :बैढ़न विकास खण्ड के ग्राम सासन मेें 65 लाख रूपये की लागत से उपस्वास्थ केन्द्र भवन का निर्माण कार्य के लिए उप मुख्यमंत्री के स्वास्थ मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने उक्त भवन निर्माण मंजूरी के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के यहा प्रस्ताव दिया था।दरअसल बैढ़न विकास खण्ड के उप स्वास्थ केन्द्र शासन भवन के अभाव से जूझ रहा था। जिसकी जानकारी स्थानिय ग्रामीणों के माध्यम से विधायक सिंगरौली को दी गई।

विधायक ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के यहा प्रस्ताव भेज कर भवन को मंजूरी के लिए मांग किया। जहा उपमुख्यमंत्री ने शासन में उप स्वास्थ केन्द्र भवन निर्माण के लिए 65 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दिया गया है। वही भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है। इस संबंध में रामनिवास शाह ने बताया की क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के द्वारा उप स्वास्थ केन्द्र की मंजूरी प्रदान की गई है। पत्र के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के द्वारा भवन निर्माण मंजूरी के बारे में अवगत कराया। विधायक ने आगे कहा की इस क्षेत्र के अन्य कार्यों के लिए मंजूरी प्रदान की गई है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह हर संभव प्रयास जारी रहेंगी।

Next Post

जिला स्तरीय ओलंपियाड के लिए सात छात्राएं चयनित

Sat Jan 18 , 2025
जिला स्तरीय दो दिवसीय ओलंपियाड खेल प्रतियोगिता 22 से सिंगरौली :जिले की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय केजीवीबी और बालिका छात्रावासों की छात्राओं ने आयोजित जन शिक्षा केंद्र स्तर की ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया है। अब ये छात्राएं 22 और 23 जनवरी को होने […]

You May Like