निगम बेड़े में शामिल हुए 24 नये टिपर वाहन

ग्वालियर:नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से 24 नवीन टिपर वाहन खरीदे गए हैं जिससे अब निगम में टिपर वाहनों की संख्या 264 हो गई है जिनका पूजन महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार ने किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, उपायुक्त मुकेश बंसल, नोडल अधिकारी कार्यशाला पुष्पेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

1000 बिस्तर अस्पताल में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ग्वालियर द्वारा क्रय किए गए 24 नवीन टिपर वाहन का पूजन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. शोभा सिंह ने कहा कि नवीन वाहन आने से शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था और अधिक सुदृण होगी तथा अब ज्यादा से ज्यादा घरों से कचरा एकत्रित किया जा सकेगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त ने बताया कि नवीन क्रय किए गए वाहनों में 15 वाहन सीएनजी वाहन हैं जो कि स्वच्छ भारत मिशन के मद से क्रय किए गए हैं तथा 9 ईव्ही टिपर वाहन क्रय किए गए हैं।

Next Post

हैदराबाद की तूफानी जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने फील्डिंग को ठहराया हार का जिम्मेदार, कैच छोड़ना पड़ा भारी: कूपर कोनोली का शतक भी नहीं बचा पाया मैच

Thu May 7 , 2026
हैदराबाद | राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रनों से मात दी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 235 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद पंजाब के कप्तान […]

You May Like