हार्दिहा के माइनर नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, दफनाया गया

सीधी ।थाना चुरहट के अंतर्गत ग्राम हार्दिहा में सोमवार दिनांक 23 नवंबर 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव माइनर नहर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू की। थाना चुरहट में मर्ग क्र. 74/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूचनाकर्ता सुरेन्द्र प्रताप सिंह पिता रवि प्रताप सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी हार्दिहा पवाई ने पुलिस को सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 45 वर्ष का उसके घर के बगल से लगे खेत के पास ग्राम हार्दिहा में माइनर नहर में मुंह के बल पट हालत में नहर के पानी में डूबा हुआ मृत हालत में पड़ा है। सिर व कंधा नहर के पानी में डूबा है व उसका तौलिया व चप्पल नहर के पास रखा है। पुलिस के अनुसार मृतक के हुलिया में नाम अज्ञात पुरुष, कद 5 फिट 2 इंच, रंग सांवला, उम्र करीबन 45 से 50 साल, चेहरा गोल, पहनावा नीले रंग का जर्सी व लोवर है।

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दफनवाया गया। अज्ञात शव किसका है, कौन है, कहां का है, इसकी पता तलाश की गई, जो आज दिनांक तक कोई पता नहीं चला। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि उक्त मृतक के संबंध में जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी थाना चुरहट ,जांचकर्ता सउनि सुनील पाठक ,कन्ट्रोल रूम सीधी पर संपर्क करे ।

.....

Next Post

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका! 53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के जड़कर रचा वनडे क्रिकेट का नया इतिहास

Tue Nov 24 , 2026
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ राइजिंग स्टार एशिया कप में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया। वैभव ने महज 52 गेंदों में 200 रन पूरे किए और 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस ऐतिहासिक पारी […]

You May Like