ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन और अनुशासनहीनता करने वाले 3 पुलिसकर्मी निलंबित

सीधी।पुलिस अधीक्षक द्वारा विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से सख्त कार्रवाई की गई है। वीआईपी ड्यूटी में तैनात एएसआई अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार एएसआई अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट को वीआईपी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगाया गया था। ड्यूटी के दौरान ही 4 अप्रैल की रात उक्त तीनों पुलिसकर्मियों द्वारा मझौली क्षेत्र के एक ढाबे के पास वर्दी में शराब पीकर अभद्रता करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी के साथ प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह द्वारा अनुशासनहीनता पूर्वक व्यवहार किया गया। मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने और ड्यूटी में गंभीर अनुशासनहीनता एवं लापरवाही पाए जाने पर निलंबन आदेश जारी किया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

​किसानों के मुद्दों पर आर-पार के मूड में कांग्रेस: 9 अप्रैल को प्रदेश भर में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का ऐलान 

Mon Apr 6 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने 9 अप्रैल को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी कार्यकर्ता किसानों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की कथित निष्क्रियता और अधूरे वादों के विरोध में जिला कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आरोप लगाया […]

You May Like