स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में आज नगर निगम को मिलेगा पुरस्कार

जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में जबलपुर नगर निगम ने पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 7 सितम्बर को नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विदित हो कि नगर निगम द्वारा वर्ष भर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया गया। शहर भर में धूल रहित फुटपाथों का निर्माण, प्रमुख चैराहों एवं खाली स्थानों पर छोटे उद्यानों का विकास, नाला-नालियों व कंजरवेंसियों की धूल-मुक्त सफाई, तथा उन्नत डी-फॉगर मशीनों से हवा में मौजूद धूल कणों को दबाने जैसे निरंतर प्रयासों से वायु गुणवत्ता में व्यापक सुधार दर्ज हुआ है।
लगातार बेहतर हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक
निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, जबलपुर का औसत एक्यूआई वर्ष 2023-24 में 109, वर्ष 2024-25 में 92 और वर्ष 2025-26 में 88 एवं वर्ष 2026-27 (अभी तक) 77 दर्ज किया गया। इन शानदार परिणामों ने जबलपुर को देश के सबसे रहने योग्य और स्वच्छ आबोहवा वाले शहरों की श्रेणी में मजबूती से स्थापित किया है। निगमायुक्त ने बताया कि आगे एक्यूआई लेवल को और अच्छा किया जायेगा।

Next Post

बंगलादेश पर रोमांचक जीत के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल में

Mon Sep 7 , 2026
दुबई, (वार्ता) हर्षिता समाराविक्रमा की नाबाद 48 रन की शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने बंगलादेश को ग्रुप बी के रोमांचक मुकाबले में रविवार को चार विकेट से हराकर महिला एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर 114 रन […]

You May Like