नादरा बस स्टाप के आसपास हटा अतिक्रमण, 3 ट्रक सामान जब्त

भोपाल। नादरा बस स्टैंड के पास स्थित ईरानी मार्केट और आसपास के इलाकों में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, दुकानों और ठेलों सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इन इलाकों में लंबे समय से अवैध दुकानें और ठेले लगे हुए थे। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी मेंअभियान शुरू किया। सबसे पहले, ईरानी मार्केट में लगी अवैध दुकानों और ठेलों को हटाया गया। इसके बाद, नादरा बस स्टैंड के आसपास के इलाकों में भी अतिक्रमण हटाया गया

इस अभियान में 3 ट्रक भर के सामान जब्त किया गया, नादरा बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में काफी हद तक अतिक्रमण हट गया है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है और राहगीरों को भी राहत मिली है। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने अस्थायी रूप से फिर से दुकानें लगा ली हैं। नगर निगम ने कहा है कि वे इन दुकानों को भी जल्द ही हटा देंगे।

– शैलेन्द्र सिंह भदौरिया,अतिक्रमण अधिकारी

Next Post

जांच के नाम पर बस लीपा पोती और कुछ नहीं

Tue Mar 18 , 2025
भोपाल। कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में लोकायुक्त से भेंट कर परिवहन घोटाले से जुड़े दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपे। घोटाले में कथित तौर पर एक मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करने की मांग की। सिंघार ने आरोप लगाया कि इस […]

You May Like