रुपया 96 प्रति डॉलर के करीब जाने के बाद 2.50 पैसे मजबूत

मुंबई, 14 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपया 2.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.64 रुपये का बोला गया।

दोपहर से पहले एक समय यह 95.9625 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था जो बीच कारोबार में इसका अबतक का निचला स्तर है।

यह लगातार तीसरा दिन है जब डॉलर 95.50 रुपये से ऊपर रहा है। भारतीय मुद्रा इस सप्ताह मंगलवार को 95.68 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुई थी जबकि बुधवार को यह 1.50 पैसे की बढ़त में 95.6650 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज शुरू में दबाव में रहा। यह 7.50 पैसे टूटकर 95.76 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दोपहर से पहले 95.96 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। हालांकि उसके बाद रिजर्व बैंक ने बाजार में हस्तक्षेप किया और रुपया अचानक 95.61 रुपये प्रति डॉलर तक हो गया।

इसके बाद भी भारतीय मुद्रा में उतार-चढ़ाव जारी रहा और यह अंत में यह 95.64 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

 

Next Post

पश्चिम एशिया युद्ध में यूएई ने की अमेरिका-इजरायल की मदद : अराघची

Thu May 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में सक्रिय रूप से भागीदार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि अबू धाबी इस संघर्ष में शामिल था […]

You May Like