मस्जिद-मदरसे और कब्रिस्तान में डस्टबिन लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुलताई। नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से AIMIM पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन से मस्जिदों, मदरसों एवं कब्रिस्तानों में डस्टबिन लगवाने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से नगर पालिका में ज्ञापन सौंपकर संबंधित स्थानों पर डस्टबिन उपलब्ध कराने की मांग रखी गई।

पार्टी के प्रतिनिधियों का कहना है कि धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है। इन स्थानों पर आने वाले लोगों की सुविधा और स्वच्छ वातावरण को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा डस्टबिन लगाए जाने चाहिए, ताकि कचरा इधर-उधर न फैले और स्वच्छता बनी रहे।

AIMIM कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि जनहित एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर जल्द उचित कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से AIMIM पार्टी विधानसभा अध्यक्ष अमीर अहमद उर्फ अल्ताफ, शेख जानू, शेख जुबेर, अंसार उर्फ हन्नु भाई, मास्टर, शाकिब भाई उपस्थित रहे

 

Next Post

पश्चिमी बायपास के पास प्लॉटिंग के लिए नदी और सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत

Sun Nov 8 , 2026
भोपाल। पश्चिमी भोपाल बायपास के समसगढ़ क्षेत्र में केरवा डैम के कैचमेंट एरिया की मुख्य नदी में मिट्टी और कोपरा डालकर अवैध सडक़ बनाने तथा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की गई है। पर्यावरणविद् राशिद नूर खान ने कलेक्टर, एसडीएम हुजूर और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शिकायत देकर […]

You May Like