शिवपुरी में तेंदुए के अवशेष बोरे में पकड़े

शिवपुरी। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की भोपाल-शिवपुरी से आई एक टीम ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और इनके कब्जे से वन्य जीवों के अवशेष जब्त किए हैं। टीम ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। एसटीएसएफ टीम के सदस्यों का कहना है कि जांच के बाद जानकारी जारी की जाएगी।

बताया गया है कि एसटीएसएफ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि श्योपुर में कुछ लोग वन्य जीवों के अवशेष तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर फोर्स की भोपाल और शिवपुरी की यूनिट की एक संयुक्त टीम बनाई गई। इसमें भोपाल यूनिट से आए फॉरेस्ट ऑफिसर विनोद सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की सुबह शहर के बस स्टैंड से एक महिला सहित 2 आरोपियों को पकड़ा और उनके कब्जे से बोरों में रखे 3 वन्य जीवों के अवशेष बरामद किए। वहीं टीम ने एक ओर कार्रवाई करते हुए श्योपुर-शिवपुरी हाईवे के ढंगदा बाईपास तिराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक बोरे में एक वन्य जीव के अवशेष बरामद किए।

टीम तीनों आरोपियों और 4 वन्य जीवों के अवशेष लेकर सामान्य वन मंडल के कार्यालय पहुंची और यहां अपनी जांच शुरू की। हालांकि टीम के सदस्यों ने फिलहाल मामले में ज्यादा कुछ बताने से इंकार कर दिया, लेकिन बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्ट्या जब्त किए वन्य जीवों के अवशेष में 2 बोरों के अवशेष तेंदुए के नजर आ रहे हैं।

Next Post

सिंधिया ने 'लंगड़े घोड़े' वाले बयान पर किया पलटवार -यह बयान दिव्यांगजनों का घोर अपमान

Thu Jun 5 , 2025
ग्वालियर। आज गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “लंगड़े घोड़े” वाले बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह बयान केवल अशोभनीय ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों का घोर अपमान है। सिंधिया ने कहा, “मैं उन सभी लोगों को समझाना चाहता […]

You May Like