गारमेंट्स दुकान में भीषण आग, 20 लाख का कपड़ा और फर्नीचर जलकर खाक

सीधी। जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत पटपरा चौराहा में स्थित आल गारमेेंट्स दुकान में भीषण आग लगने से लाखों की सामग्री जलकर खाक हो गई। आग लगने का कारण विद्युत शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पीडि़त व्यवसायी सत्यभान साकेत पिता शिवराज साकेत निवासी पडऱा, सीधी ने बताया कि उसकी पटपरा चौराहे में शिवजी इंटरप्राइजेस आल गारमेंट्स कपड़ा की दुकान संचालित है। 29 मई की शाम 7 बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। 30 मई की सुबह मकान मालिक ने फोन करके बताया कि तुम्हारे दुकान में आग लगी है। घर से जब दुकान पहुंचा तो वहां फायर ब्रिगेड एवं डायल 112 वाहन मौजूद था। दुकान में लगी आग को फायर ब्रिगेड से बुझाया जा रहा था। दुकान का शटर खोलकर आग बुझाई जा रही थी। भीषण आग लगने के कारण दुकान में रखा कपड़ा एवं फर्नीचर जलकर खाक हो चुका था। दुकान से बिजली के खंबे तक लगी केबिल भी आग से जली हुई थी। पीडि़त व्यवसायी ने बताया कि दुकान में कपड़ा एवं भव्य काउंटर फर्नीचर के साथ करीब 20 लाख रुपए की नुकसानी हुई है। वह 6 वर्ष से पटपरा में दुकान संचालित कर रहा था। घटना की लिखित रिपोर्ट कमर्जी थाना में की गई है।

Next Post

पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा पर बांदकपुर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun May 31 , 2026
दमोह। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में रविवार को पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों का जन सैलाब देखने को मिला. सोमवार के अलावा प्रतिदिन यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन आज विशेष पर्व पर भीड़ कई गुना बढ़ गई. सुबह से अब तक हजारों भक्तों ने […]

You May Like