शादी की साल गिरह से पहले वनकर्मी ने की खुदकुशी

भोपाल। हबीबगंज इलाके में एक वनकर्मी ने अपनी शादी की साल गिरह से पहले खुदकुशी कर ली. शनिवार को पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पत्नी गर्भवती है. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर में रहने वाले रोहित रायकवार (34) ने शुक्रवार देर रात को घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. रोहित की शादी पिछले साल 10 मई को हुई थी. शादी की साल गिरह मनाने से पहले रोहित ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, जबकि उनकी पत्नी 5 महीने से गर्भवती है. इन सवालों को जवाब पुलिस खोज रही है. घटना स्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. रोहित रायकवार सतपुड़ा भवन स्थित वन विभाग के कार्यालत में नौकरी करते थे. उन्हें यह नौकरी अपने पिता के स्थान पर मिली थी. रोहित की पत्नी भी एक निजी बैंक में नौकरी करती हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Next Post

फर्जीवाड़ा कर जालसाजों ने बैंक से पास कराया लोन, टीटी नगर थाने में केस दर्ज

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने बैंक से फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि लोन की किस्स भी जालसाजों ने जमा नहीं कराई और दूसरे बैंक से भी संबंधित प्लाट को लेकर लोन पास करा लिया. जालसाजों ने इस प्लाट को बेंच […]

You May Like