
रीवा, रीवा परिवहन विभाग ने गुरुवार को मऊगंज जिले के देवतालाब स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर की एक बस सहित अन्य स्कूल की 2 बसों को बिना परमिट संचालित पाए जाने पर जप्त कर लिया। यह कार्रवाई मउगंज कलेक्टर के आदेशानुसार आरटीओ रीवा के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा की गई।कलेक्टर मऊगंज की स्थानीय लोगो से यह शिकायत मिली थी कि सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल की कुछ बसें बिना वैध परमिट और कागजात के बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रही हैं।शिकायत को आरटीओ रीवा ने गंभीरता से लेते हुए परिवहन सुरक्षा स्क्वाड की टीम को देवतालाब भेजा।जहा परिवहन सुरक्षा स्क्वाड ने पहुंचकर औचक चेकिंग की।जांच के दौरान स्कूल की 3 बसें बिना परमिट, और बिना दस्तावेजों के मिलीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीनो बसों को तत्काल जप्त कर लिया गया,एक बस को थाना लौर और अन्य बसों पर समन शुल्क काटकर मौके पर ही जुर्माना जमा कराकर उन्हें मुक्त किया गया।आरटीओ रीवा ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। बिना परमिट और फिटनेस के स्कूल बस चलाना मोटरयान अधिनियम एवं यातायात के नियमों का सीधा उल्लंघन है। ऐसे स्कूलों और वाहन मालिकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से अपील की कि वे अपने वाहनों के कागजात दुरुस्त रखें और तय मानकों का पालन करें।परिवहन विभाग ने बताया कि जप्त बस के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।
