इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े केबल निर्माताओं में से एक, भदोरा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने आज अपने 55.60 करोड़ रुपए के पूर्ण रूप से सब्सक्राइब्ड प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के बाद सफल लिस्टिंग के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया. लिस्टिंग समारोह शेराटन ग्रैंड, इंदौर में कंपनी के प्रमोटर्स, उद्योग जगत के अग्रणी और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया.
अनिल भदोरा, प्रदीप भदोरा और शशांक भदोरा द्वारा स्थापित और संचालित यह कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड विद्युत केबल्स के तहत उच्च गुणवत्ता वाले औद्योगिक केबलों के निर्माण के लिए जानी जाती है, जो बीआईएस और अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरती है।कंपनी के प्रबंध निदेशक शशांक भदोरा ने कहा हम अपने निवेशकों के विश्वास और समर्थन के आभारी हैं.
नई सुविधा के साथ हम अपने बाज़ार नेतृत्व को मजबूत करेंगे, उन्नत उत्पाद श्रृंखलाएं लाएंगे और भारत के बढ़ते इंफ्रास्ट्रख्र और पावर सेक्टर में योगदान देंगे. आईपीओ से प्राप्त धनराशि का उपयोग कंपनी के विस्तार योजनाओं के लिए किया जाएगा, जिसमें निमरानी औद्योगिक क्षेत्र में 15 एकड़ में फैले अत्याधुनिक निर्माण संयंत्र का विकास शामिल है. यह नया संयंत्र 33 केवी तक के हाई टेंशन केबल का उत्पादन करेगा.
