राजस्व सेवाएं सरल और पारदर्शी हों, छह माह में मामले सुलझाने के निर्देश

भोपाल। संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने शुक्रवार को नरसिंहगढ़ तहसील में एसडीएम और तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षाण के दौरान उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, भू-अर्जन और अपील सहित लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की. संभाग आयुक्त ने दो वर्ष से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए. इसके बाद उन्होंने राजस्व प्रकरणों छह माह से अधिक लंबित नहीं रखने का कहा. उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए. अपील प्रकरणों का निराकरण दो माह के भीतर करने को कहा.

-शासकीय भूमि से हटाएं अतिक्रमण

उन्होंने डिजिटल रिकॉर्ड की समीक्षा करते हुए पेपर और डिजिटल अभिलेखों में पूर्ण समानता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर नियमानुसार जुर्माना लगाने को भी कहा. उन्होंने जनपद पंचायत का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, संबल सहित योजनाओं की प्रगति देखी और अधूरे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

 

Next Post

खाद्य सुरक्षा और राजस्व नियमों की उड़ रही थीं धज्जियां: सागर के 5 प्रमुख होटल और ढाबों पर लगा ताला

Sat Sep 12 , 2026
सागर। राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम रूसल्ला एवं बहेरिया क्षेत्र में संचालित प्रमुख रिसॉर्ट्स, होटलों और ढाबों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान व्यापक अनहाइजीनिक स्थितियां, वैधानिक दस्तावेजों का अभाव एवं राजस्व संबंधी गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 5 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नियमानुसार […]

You May Like