WPL 2026 Full Squads List: WPL 2026 का चैंपियन बनने के लिए 5 टीमें मुकाबला करेंगी, जिसके मैच 9 जनवरी से 5 फरवरी तक भारत में दो जगहों पर खेले जाएंगे। यहां देखें पूरा शेड्यूल और लाइव टेलीकास्ट का डिटेल।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। पिछले साल भारत की ऐतिहासिक महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद, इस बार का डब्ल्यूपीएल का सीजन और भी खास माना जा रहा है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप भी होना। उस लिहाज से भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा मौका होगा।
सभी पांच टीमों ने 27 नवंबर, 2025 को नई दिल्ली में हुए WPL 2026 मेगा ऑक्शन में कई नए खिलाड़ियों को शामिल कर अपनी टीमों को मजबूत और संतुलित बनाया है। अब हर टीम चैंपियन बनने के लिए पूरी ताकत और रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। WPL 2026 के मुकाबले 9 जनवरी से 5 फरवरी तक भारत के दो प्रमुख स्टेडियम नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे, जहां हर मैच रोमांचक और दर्शकों के लिए यादगार साबित होगा।
