12 किलो गांजा के साथ युवक-युवती पकड़ाए 

जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं मदनमहल की टीमों ने 12 किलो 251 ग्राम गांजा के साथ मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त युवक, युवती को गिरफ्तार किया है।

मदनमहल टीआई धीरज कुमार राज ने बताया कि लिंक रोड़ शराब दुकान के पास मदनमहल में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मदनमहल एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई अभिषेक सोनकर पिता रामूलाल सोनकर 23 वर्ष निवासी झंडा चौक सैनिक कालोनी काली मंदिर के सामने रांझी तथा खुशी कौर पिता मनमोहन सिंह कौर 21 वर्ष निवासी बादशाह हलवाई मंदिर ग्वारीघाट रोड़ गली नम्बर 3 को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर संदेहियों के पास मिले ट्राली बैग को खुलवाकर देखने पर 6 पैकिटों मेें 12 किलो 251ग्राम गांजा कीमती 6 लाख 12 हजार 500 रूपये का होना पाया गया।

Next Post

268 वारंट तामील, 75 वारंटी, 23 वारंटी गिरफ्तार 

Sun Jan 11 , 2026
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की‌। इस दौरान कई वर्षों से फरार 113 गैर म्यादी वारंटियों एवं 87 गिरफ्तारी वारंट, 68 जमानती वारंट तामील करते हुये 75 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें […]

You May Like