18 से 23 अक्टूबर तक जिला न्यायालयों में, 26 अक्टूबर तक हाईकोर्ट में रहेगा अवकाश

इंदौर: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेशभर की जिला न्यायपालिकाओं और उच्च न्यायालय में अवकाश घोषित किया गया है. इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता गोपाल कचोलिया ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालयों सहित अधीनस्थ न्यायालयों में 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा. उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को तृतीय शनिवार, 19 अक्टूबर को रविवार तथा 20 से 23 अक्टूबर तक दीपावली पर्व के चलते न्यायिक कार्य बंद रहेंगे.

वहीं, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जबलपुर तथा इंदौर और ग्वालियर खंडपीठों में 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा. इसमें 18 अक्टूबर तृतीय शनिवार, 19 अक्टूबर रविवार तथा 20 से 25 अक्टूबर तक दीपावली अवकाश और 26 अक्टूबर रविवार का अवकाश शामिल है.

Next Post

अनंत गोयंका होंगे फिक्की के अगले अध्यक्ष

Tue Oct 14 , 2025
श्रीनगर, 14 अक्टूबर (वार्ता) आरपीजी समूह के उपाध्यक्ष अनंत गोयंका उद्योग मंडल फिक्की के अगले अध्यक्ष होंगे। फिक्की की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को वर्ष 2025-26 के लिए चयनित अध्यक्ष के रूप में श्री गोयंका के नाम की घोषणा की गयी। वह 28 और 29 नवंबर को दिल्ली […]

You May Like

Play sound