चीन में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह लोगों की मौत , 10 लापता

शिनिंग, 22 अगस्त (वार्ता) चीन के किंघई प्रांत में शुक्रवार को पुल निर्माण के दौरान स्टील केबल टूटने से छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य लापता हो गए।

प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सिचुआन-किंघई रेलवे के किंघई खंड पर निर्माणाधीन पुल के पास आज तड़के लगभग 03.00 बजे केबल टूट गई। घटना के समय घटनास्थल पर 16 मज़दूर मौजूद थे। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव कार्य के लिए तुरंत एक दल को घटनास्थल पर भेजा। बचाव टीम पानी में गिरे लोगों की तलाश और बचाव के लिए हर संभव प्रयास में लगी है।

आपातकालीन प्रबंधन, अग्निशमन, परिवहन, जन सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशस्त्र पुलिस सहित विभिन्न विभागों के 380 से अधिक बचावकर्मी खोज और बचाव कार्यों में शामिल हुए हैं। कुल 66 वाहन और 23 नावें तैनात की गई हैं।

पिली नदी पर बनने वाला यह पुल स्टील के मेहराबों को जोड़ कर बनाया जा रहा है। इसके मुख्य भाग का निर्माण इस महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद थी।

Next Post

ये कैसा फरमान! अस्पताल में फोटो-वीडियो लेने पर लगा बैन, नियम तोडऩे पर 7 साल की जेल

Fri Aug 22 , 2025
नीमच जिला अस्पताल ने बिना अनुमति के अस्पताल में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी वर्जित कर दी है। नियम का उल्लंघन करने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से एक से सात साल तक की सजा की चेतावनी भी दी गई है। अस्पताल ने इस आशय का सूचना बोर्ड लगाया है। ऐसा करने […]

You May Like