अनमोल सिनेमा पर 28 मार्च को दिखायी जायेगी ‘इमरजेंसी’

मुंबई,26 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 28 मार्च को अनमोल सिनेमा पर दिखायी जायेगी। ‘इमरजेंसी’ का प्रीमियर 28 मार्च को शाम 7:30 बजे अनमोल सिनेमा पर होगा. यह फिल्म 1975 के उस दौर को सामने लाती है, जब देश में इमरजेंसी लगी थी, लोकतंत्र पर रोक लग गई थी, आवाजें दबा दी गई थीं और देश एक मुश्किल मोड़ पर खड़ा था।

कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभायी है। इस फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण के रोल में हैं. श्रेयस तलपड़े युवा अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आते हैं और मिलिंद सोमन सैम मानेकशॉ की भूमिका में हैं। इनके साथ महिमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक की भी अहम भूमिका है।.

Next Post

27 मार्च को ज़ी एक्शन पर दिखायी जायेगी ‘कल्कि 2898 ए.डी.’

Thu Mar 26 , 2026
मुंबई, 26 मार्च (वार्ता) ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ज़ी एक्शन पर 27 मार्च को दिखायी जायेगी। ‘कल्कि 2898 ए.डी.’ का प्रीमियर 27 मार्च शाम 7:30 बजे, ज़ी एक्शन पर होगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आते हैं, जो एक ऐसे अमर योद्धा हैं, जिन्हें हमेशा […]

You May Like