
रीवा।जिले के मनगवां थाना अन्तर्गत मढ़ी गांव में बुधवार की दोपहर अवैध शराब बिक्री को लेकर आबकारी टीम जांच करने पहुंची. जहां विवाद की स्थित निर्मित होने पर टीम वापस लौट आई.
रीवा में छापा डालने गई आबकारी की टीम और स्थानीय रहवासियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई. जहां दोनों पक्षों से काफी देर तक बहसबाजी होती रही. आबकारी की टीम जहां अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए गई थी. वहीं विवाद के बीच छापे के बाद भी कुछ न मिलने पर टीम वापस लौट आई. वहीं दूसरी तरफ गणेश सिंह नाम के व्यक्ति ने शराब ठेकेदार के इशारे पर बिना पुख्ता सूचना घर में घुसने के आरोप लगाया हैं. वहीं छापे के बाद भी घर में कुछ न मिलने की बात बताई है. बताया गया कि बुधवार दोपहर महिला आबकारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम मढ़ी गांव में छापा मारने पहुंची. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया. दरअसल मनगवां थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बुधवार को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर टीम छापामार कार्रवाई करने पहुंची. आबकारी विभाग की टीम पर आरोप लगाया गया है कि वह ठेकेदार के इशारे पर कार्यवाही करने घर में घुसे थे. तलाशी के लिये कागजात की पेशकश के दौरान विवाद की स्थित निर्मित हो गई. विभाग पर जगह-जगह अवैध शराब बिकवाने का आरोप लगाया गया. उधर आबकारी अधिकारी आरोपो को निराधार बतातेहुए कहा कि सूचना मिली थी अवैध शराब बिक्री का लेकर, जिसके बाद टीम जांच करने पहुंची थी.
