
रायसेन। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई रायसेन का प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहानऔर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी से की मुलाकात । सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी से पेंशनरों ने अपनी विभिन्न मांगो से अवगत कराया। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया के दिए गए निर्देशानुसार पेंशनर्स के ज्ञापन पर हस्ताक्षर करवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को प्रेषित किया। प्रतिनिधि मंडल में हनुमान प्रसाद शर्मा अध्यक्ष, गिरधारी लाल शाक्य सचिव, बी पी शर्मा कोषाध्यक्ष व्ही डी कुलश्रेष्ठ संगठन मंत्री शामिल थे।
