घुघरी के छतरपुर में भयानक सड़क दुर्घटना, एक की मौत, दो घायल

घुघरी : घुघरी के छतरपुर ग्राम में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक अर्टिगा कार और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्टिगा वाहन घुघरी से मंडला की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग मंडला से घुघरी की तरफ आ रहे थे। घुघरी के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही, हाल ही में शुरू हुई डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस आरक्षक हेमंत शिव, उपेंद्र पनगरिया और पायलट राजेश भारतीया ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

घायलों में से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ।

Next Post

ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण: नपा ने काटे पुराने पेड़, फव्वारा तोड़ा, अब बनेंगे दुकान व टंकी

Sat Sep 6 , 2025
मंडला: नगरीय निकाय मंडला की ग्रीन बेल्ट जमीन भी अब सुरक्षित नहीं बची है। आरोप है कि नपा ने यहां खड़े दशकों पुराने विशाल पेड़ों को काट डाला और पुराने फव्वारे को तोड़ दिया। अब बाउंड्रीवाल तोड़कर करोड़ों की लागत से दुकानों का निर्माण और अमृत 2.0 के तहत पेयजल […]

You May Like