खेत की मेड़ पर पेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, कई घायल

ग्वालियर: खेत की मेड़ पर पेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष में दबंगों ने लाठी-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह थाना बिजौली के मुगलपुरा गांव की घटना है।

​ ग्राम मुगलपुरा में खेत की मेड़ पर लगे नीम के पेड़ को काटने के विवाद में पड़ोसी महेश बघेल और उसके परिवार ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। मनोज ओझा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही बिमला देवी भी हमले में घायल हुई हैं। पुलिस ने बलवीर ओझा की शिकायत पर महेश, संजू, थान सिंह और मीना बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।आरोपियों ने जाते समय पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी है।

Next Post

इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा…आपस में टकराई दो ट्रेन, कई लोगों की मौत,

Tue Apr 28 , 2026
इंडोनेशिया में जकार्ता के पास दो ट्रेनों की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 81 घायल हैं। टैक्सी की टक्कर के बाद ट्रैक पर रुकी ट्रेन से हादसा हुआ। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास हुए एक बड़े रेल हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला […]

You May Like