
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 42 स्थित बजरंग नगर मोहल्ले की सड़क पैदल चलने के लायक भी नही है। नाली के अभाव में घरों के सिवरेज का पानी सड़क पर फैल बदबू मार रहा है।
दरअसल वार्ड क्रमांक 42 के बजरंग मोहल्ला में नाली का अभाव बना हुआ है। जिसके चलते घरों का गंदा एवं सिवरेज का पानी 12 मास सड़क पर ही बहता रहता है। आलम यह है कि सड़क पर गंदा एवं बदबूदार पानी सड़ंध इस तरह मार रहा है कि पैदल चलने तक भी लोग हिम्मत तक नही जुटा पाते। मजबूरन मोहल्ले वासियों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क इतनी सकरी है कि नाली बनाने के बाद और बड़े वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। मोहल्लेवासियों ने इस ओर महापौर , ननि अध्यक्ष एवं निगमायुक्त तथा पार्षद का ध्यान आकृष्ट कराते हुये नाली का निर्माण कराये जाने की मांग की है।
