ग्रामवासियों ने लिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संकल्प

सीहोर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बिलपान स्थित देवबड़ला देव स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने ग्रामवासियों के साथ नेवज नदी के उद्गम स्थल पर पूजन कर नदियों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया. संभाग समन्वयक वरुण आचार्य ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय नेगतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम में प्रदीप सिंह सेंगर, राकेश शर्मा, भगवत शरण लोधी, सजन सिंह दंगोलिया उपस्थित थे.

Next Post

इनरव्हील क्लब के तत्वाधान में मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता

Sun Apr 12 , 2026
सीहोर। इनर व्हील क्लब द्वारा मॉर्निंग वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नेहा विजयवर्गीय ने कहाकि व्यस्त जीवनशैली के बावजूद, महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे परिवार और समाज की रीढ़ हैं. इस मौके पर […]

You May Like