डबरा शहर की हवा में घुल रहा प्रदूषण, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों से युवाओं ने पूछे तीखे सवाल

ग्वालियर: डबरा शहर की बिगड़ती आबोहवा और प्रदूषण को लेकर अब शहर के युवाओं ने आवाज उठाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में युवाओं ने शहर के वातावरण में फैल रही जहरीली हवाओं और प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है।युवाओं ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पूछा है कि आखिर शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी किसकी है? शहर में उड़ती धूल, गंदगी और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब गंभीरता दिखाएंगे?
युवाओं ने जनप्रतिनिधियों से भी सवाल किया कि चुनाव के समय विकास और जनहित के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जब शहर की जनता स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण के लिए परेशान है, तो उसकी आवाज उठाने वाला कौन है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डबरा के नागरिकों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अधिकार नहीं है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने शहर की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारों की कार्यशैली को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि युवाओं की इस चिंता को कितनी गंभीरता से लेते हैं और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

Next Post

डिस्कोथेक में जमकर हंगामा, 5 युवक घायल

Mon Nov 2 , 2026
ग्वालियर: पड़ाव थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित मॉलीक्यूल बार एंड रेस्टोरेंट में बीती रात हंगामा हो गया। यहां पर पार्टी करने आये युवकों ने डिस्कोथेक में डांस कर रहीं लड़कियों पर अश्लील कमेंट्स किए। इतना ही नहीं, पास की टेबल पर बैठी युवतियों पर भी फब्तियां […]

You May Like