बिजली के तारों की चपेट में आने से दस से अधिक ग्रामीण झुलसे

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में जौतरौली गांव में मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद घरों पर गिरे विजलीं के तारों की चपेट में आने से 10 से अधिक लोग झुलस गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 से अधिक ग्रामीण महिला, पुरुषों को रुदावल अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमे से दो महिलाओं की गम्भीर हालत को देखते उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेजा गया है।

प्रशासनिक सूत्रों ने हादसे में घायले की संख्या में इजाफे की सम्भावना से इन्कार नही किया है। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण बुरी तरह से सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में लगी आग को तारों ने पकड़ लिया। उसके बाद तार टूट टूट कर घरों पर गिरने लगे। घटना के दौरान तारों में करंट था। लोग घरों के बाहर बैठे हुए थे। जिससे वं करंट की तारों की चपेट में आते चले गए। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ओमवती शारदा, लक्खी, जतिन, अंकिता, नीतू, मेघांश को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। रुदावल अस्पताल से ओमवती और शारदा को आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर एम्बुलेंस के साथ पुलिस, बिजली विभाग के दल मौके पर पहुंच गये। घटना की जांच की जा रही है।

 

Next Post

करीमनगर नगर निगम के लिए 50 करोड़ रुपये जारी, भाजपा को नगर निगम चुनाव जीतने का भरोसा: बंदी संजय

Wed Jan 14 , 2026
करीमनगर, (वार्ता) केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र ने शहरी अवसंरचना विकास कोष के तहत करीमनगर नगर निगम के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं और उन्होंने कहा कि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से शहर का चेहरा बदल जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष […]

You May Like