दतिया:पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज नवनिर्मित दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। यहां से भोपाल-खजुराहो के लिए सप्ताह में 4 दिन उड़ान होगी। 72 सीटर विमान उतरने की क्षमता इस एयरपोर्ट की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में दतिया एयरपोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके साथ ही दतिया एयरपोर्ट भोपाल और खजुराहो से सीधे जुड़ गया है। इससे न सिर्फ यात्रा सुविधाजनक होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और धार्मिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
दतिया में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में मंच पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, प्रदेश के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद संध्या राय और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। इन सभी ने औपचारिक शुभारंभ किया। भव्य बनाए गए पंडाल में तमाम कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं।
