राजा पटना में जनजातीय सामाजिक समरसता जन चेतना शिविर आयोजित

दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन में एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर के मार्गदर्शन और उपस्थिति में ग्राम राजा पटना चौकी इमलिया, थाना तेजगढ़ में जनजातीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी इमलिया रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक भगवत, थाना अजाक से प्रधान आरक्षक हरगोविंद, दीपक, आरक्षक शैलेंद्र द्वारा सामाजिक समरसता जन चेतना शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, सचिव सहित गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को सामाजिक समरसता व विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Next Post

मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने ली जानकारी, अमन-शांति से त्योहार मनाने की अपील

Sat Jun 20 , 2026
हिण्डोरिया/दमोह। नवागत एसपी आनंद कलादगी के विशेष दिशा-निर्देश पर स्थानीय जामा मस्जिद के सामने वाले परिसर में हिण्डोरिया पुलिस द्वारा मुस्लिम समुदाय की उपस्थिति में मुहल्ला जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी एवं टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, वीट प्रभारी एएसआई राम कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में […]

You May Like