
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम धौहनी निवासी बंशधारी यादव उम्र 90 वर्ष ने आज कलेक्ट्रोरेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान शिकायत किया कि गांव के ही कुछ चार दबंगो ने झोपड़ी में कब्जा कर लिया है। बताया कि बकरी पालन एवं मजदूरी कर जीवर्कोपार्जन कर रहा हूॅ और इसी से परिवार का भरण पोषण चल रहा है, परंतु दबंगो ने संगठित होकर झोपड़ी पर कब्जा कर लिया है। इसकी कई बार पुलिस चौकी बरका एवं थाना सरई में शिकायत किया, लेकिन आज तक समाधान नही हुआ। पीड़ित ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।
