राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित अनुष्का का सम्मान

बुधनी। राष्ट्रीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश टीम में चयनित बुधनी की महिला पहलवान अनुष्का शिवहरे का जिला मुख्यालय पर सम्मान किया गया.

सम्मान समारोह में सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल अरोरा, कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले तथा जिला कोच सौरभ परमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

अतिथियों ने अनुष्का शिवहरे की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वह अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और बुधनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी. अनुष्का के सम्मान से खेल प्रेमियों और नागरिकों में हर्ष का माहौल है.

 

Next Post

विद्यालयों का शैक्षणिक परिवेश हो बच्चों के अनुकूल

Sat Jul 4 , 2026
इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने अलीपुर एवं बोरदी कला के विद्यालयों, कालियादेव, ग्राम वीरपुरा की शासकीय उचित मूल्य दुकान तथा लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया. इस अवसर पर कलेक्टर ने स्कूल की उपस्थिति पंजी देखी. विद्यार्थियों की अपेक्षाकृत कम उपस्थिति पाए जाने पर कहा कि स्कूलों का परिवेश बच्चों […]

You May Like