
जबलपुर। लार्डगंज थाना अंतर्गत जीरो डिग्री के पास एक होटल में कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बरेला निवासी 24 वर्षीय युवती कॉलेज छात्रा है। चार साल पहले 2021 में उसकी फेसबुक के जरिए सौरभ लोधी 27 वर्ष निवासी पनागर से दोस्ती हुई। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान दोस्ती प्रेम में बदली और युवक ने 10 सितम्बर को युवती को घुमाने के बहाने बुलाया और जीरो डिग्री स्थित नीलकंठ होटल में ले गया जहां जबदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बीते चार साल से युवती की आबरू लूटता रहा। अब जब युवती से शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया जिसके बाद पीडि़ता ने लार्डगंज थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
