
*तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन*
ग्वालियर। गुरू तेग बहादुर के प्रकाश पर्व के अवसर पर फूलबाग गुरूद्वारा में गुरूनानक देव गुरुद्वारा समिति की ओर से तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है।
इसी क्रम में गुरुद्वारा फूलबाग में प्रात: 9 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के पश्चात हजूरी रागी जसप्रीत सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया गया…ऐसे गुर को बल बल जाईये व अचरज तेरी कुदरत, सच्चे पातशाह। उसके पश्चात आगरा से आऐ भाई गुरशरण सिंह द्वारा कीर्तन किया गया…द्वारका नगरी कांहें के मंगोल। भाई गुरशरण सिंह आगरा वालों ने लगभग 1:30 घंटे तक संगत को हाल से बाहर न जाने पर मजबूर कर दिया। अंत मे सतगुरु तुमको होए, दिआला शब्द गायन कर दीवान की समाप्ति, आनंद साहिब गाकर की। अरदास के उपरांत सारी संगत ने लंगर हाल में गुरू का लंगर लिया। सारे कार्यक्रम मे संगत के साथ मैनेजमेंट कमेटी के सभी मैंबर उपस्थित थे।
