
सिंगरौली। आज दिन शुक्रवार की देर शाम जिला मुख्यालय बैढ़न अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में स्थित कॉम्प्लेक्स से सटे दुकानों के छत पर अचानक आग लग गई। जहां धुंआ एवं आग के लपटो को देख स्थानीय दुकानदार एवं फायर बिग्रेड ने तत्काल आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी भी प्रकार की धन हानि नही हुई है। चर्चा है कि गजेड़ियों के चलते आग लगी थी।
जानकारी के मुताबिक सुलभ कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड के पास दुकान के ऊपरी मंजिल में देर शाम आग के लपटे एवं धुआं देख आसपास के लोग शोर-शराबा करने लगे और नगर निगम के फायर बिग्रेड को सूचना देकर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे और तब तक में ननि का फायर बिग्रेड पहुंच तत्काल आग पर काबू पा लिया। चर्चा है कि यहां हमेशा गजेड़ी पहुंचे रहते हैं और संभवत: उन्हीं के चलते यह आग की घटना हुई है। हालांकि इस दौरान बड़ी घटना होने से बच गई। लेकिन सक्रिय गजेड़ियों पर पुलिस शिकंजा नही कस पा रही है और धड़ल्ले के साथ क्षेत्र में गांजा, स्मेक हेरोइन का कारोबार चल रहा है। अधिकांश युवा वर्ग नशे के गिरफ्त में दिनों दिन जकड़ता जा रहा है।
