मिथिलेश तिवारी ने बिहार राजग विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को दी बधाई

पटना, 14 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन के कद्दावर नेता मिथिलेश तिवारी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

श्री तिवारी ने आज अपने संदेश में कहा कि श्री चौधरी की नेतृत्व क्षमता और अनुभव से बिहार का तेजी से विकास होगा और प्रदेश शीघ्र ही विकसित राज्यों की सूची में शामिल होगा।

विधायक श्री तिवारी ने कहा कि सम्राट चौधरी ने हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और उनके नेतृत्व में राजग गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत होगा।

 

Next Post

अंबेडकर जयंती रैली में विवाद : पत्थरबाजी और मारपीट में 14 लोग घायल

Tue Apr 14 , 2026
सीधी। जिले के अमिलिया कस्बे में आज दोपहर डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद में 14 लोगों के घायल होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमिलिया पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो […]

You May Like