उद्योगपति बनना मंदिर के समान, पूर्व की व्यवस्था में क्षमता का उपयोग नहीं हुआ

इंदौर. प्रदेश में दो महीने से भी कम समय में 30 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ है. अब हालत यह है कि उद्योग लगाने के लिए डिमांड ज्यादा है और जमीन कम पड़ रही है. यह आमूल चूल परिवर्तन प्रदेश में 18 नीतियां बनाने से आया है. आज पूरी दुनिया के निवेशक इंदौर और प्रदेश में इकाइयां लगाने के लिए प्रतिबद्ध है. उद्योगपति बनना मंदिर बनने के समान है. उद्योग के माध्यम से कई लोगों को तरह तरह के रोजगार देता है.

यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों और निवेशकों से कही. मुख्यमंत्री यादव ने आज एमओयू साइन करने एवं उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को बधाई देते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अब प्रदेश आगे आ जाएगा. प्रदेश में अब ड्रोन, सेमी कंडक्टर अंतरिक्ष अनुसंधान के पार्ट्स, इन्फरमेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक का काम हो रहा है. साइबर सुरक्षा और ड्रोन टेक्नोलॉजी ने काम शुरू हो गया है. आज इजराइल जैसा देश सब मामले में आगे है. हमसे सिर्फ 1 साल बाद आजाद हुआ है और जनसंख्या 1 करोड़ से भी कम है. हम 47 में आजाद हुए और बहुत पीछे है. इसका कारण पूर्व की व्यवस्थाओं ने हमारी क्षमताओं का सही से उपयोग भी किया है. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश में आमूलचूल बदलाव आया है. उनके नेतृव में अब माहौल अनुकूल बनने लगा है. आज प्रदेश कृषि क्षेत्र में नंबर वन है. पहले 7 लाख हैक्टेयर कृषि रकबा था और आज 55 लाख हेक्टेयर कृषि रकबा है. हम लगातार 2047 विकसित भारत की ओर बढ़ रहे है. प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 11 हजार से बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपए हो गई है। 2047 तक 22.50 लाख प्रति व्यक्ति आय होगी.

ड्रोन और सेमी कंडक्टर पार्क के लिए भूमि पूजन

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि परेशीपुरा का आईटी पार्क पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का अनुबंध हो गया है. मुख्यमंत्री ने बेरसिया भोपाल में ड्रोन और सेमी कंडक्टर पार्क के लिए 209 एकड़ जमीन का भूमि पूजन किया. साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन डॉलर की है। आगे 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी. यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्व में करेंगे. एसीएस संजय दुबे ने टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव की रूपरेखा बताई। उसके प्रमुख उद्योगपतियों ने अपनी बात रखी. साथ ही इन्वेस्टमेंट और रोजगार देने की जानकारी दी. कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, मनोज पटेल, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और गोलू शुक्ला , नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और देश विदेश से आए कई नामचीन उद्योगपति मौजूद थे.

आज 25 प्रतिशत उद्योग लगना शुरू हो गएः अनुराग जैन

टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव में मुख्य सचिव अनुराग जैन के कहा कि जीआईएस के दो महीने से भी केएसएम समय में प्रदेश में 30 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए है. अक्सर यह बात की जाती है कि धरातल पर कितने उद्योग और निवेश आया? उन्होंने बताया कि प्रदेश में 25 प्रतिशत निवेश के साथ उद्योग लगाना शुरू हो गए है. हमने उद्योगों को स्थापित करने के लिए चर्चा और समस्या का निराकरण तेजी से करने की नीति अपनाई. आज सुखद परिणाम सामने है. प्रदेश में ड्रोन और सेमी कंडक्टर सहित आईटी कंपनियों की ग्रोथ बढ़ने लगी है. आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश में ड्रोन और आईटी सेक्टर के साथ साइबर सुरक्षा जैसे मामले में अग्रणी होगा.

ग्रीन सिटी में भी नंबर वन होगा इंदौरः विजयवर्गीय

नागरिक प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वच्छता में नंबर वन है और आने वाले समय में हम ग्रीन सिटी से पहचान बनायेंगे और उसमे भी नंबर वन होगा इंदौर। हमने 51 लाख पेड़ लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है और हर साल 51 लाख पेड़ लगाने का तय किया है. पूरे देश और विश्व में इंदौर, हरा भरा इंदौर के रूप में पहचान बनाएगा. उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए अनुकूल नीतियां बनने से नए रोजगार का सृजन होने की बात कही। सभी निवेशकों को बधाई दी.

Next Post

देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sun Apr 27 , 2025
भैरूंदा. पुलिस ने अवैध रूप से देशी के कट्टा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा जब्त कर विभिनन धाराओं में कार्यवाही की गई. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक के पास देशी कट्टा रखा हुए है. एसडीओपी दीपक कपूर […]

You May Like