देशी कट्टा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भैरूंदा. पुलिस ने अवैध रूप से देशी के कट्टा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कट्टा जब्त कर विभिनन धाराओं में कार्यवाही की गई. जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक के पास देशी कट्टा रखा हुए है. एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा टीम गठित की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने 27 वर्षीय अब्दुल फैजान खान आत्मज अब्दुल रफीक खान उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 1 सुभाष कॉलोनी को सेमलपानी रोड़ के पास से पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी कट्टा जप्त किया गया. आरोपी को न्यायालय पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजा गया. बताया जाता है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व से करीब 6 अपराध पंजीबद्ध है। जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राममनोहर, राजेंद्र, दिनेश जाट, आरक्षक दीपक, आनंद, रवि कुशवाह की भूमिका रही.

Next Post

नीतीश ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की तैयारियों का लिया जायजा

Sun Apr 27 , 2025
पटना, 27 अप्रैल (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की तैयारियों का आज निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। श्री कुमार ने रविवार को यहां इस दौरान सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, काॅफ्रेंस हाॅल, स्टेडियम, […]

You May Like