
जबलपुर। गुजरात उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए जस्टिस संदीप नटवरलाल भट्ट ने आज सुबह 10.30 बजे न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। उनको यह शपथ मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश संजीव सचदेवा ने दिलाई। यह समारोह कोर्ट रूम-1 में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के सभी जज, स्टेट व उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन व अन्य अधिवक्ता संघों के पदाधिकारी मौजूद थे। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 44 हो गई है, वही कुल स्वीकृत पद 53 है। अभी भी रिक्त पदों की संख्या 9 है।
