मां दुर्गा भैरव धाम समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा 

सागर। सागर जिले के मां दुर्गा भैरव धाम समिति, मधुकरशाह वार्ड के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का आयोजन भारतीय सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के सम्मान में किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से डॉ. डी.पी. चौबे, सुमित यादव, डॉ. प्रीतम कश्यप, नितिन सोनी, लकी यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों के साथ देशभक्ति का जोश प्रदर्शित किया। कालीचरण चौराहे पर पहुंचकर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।

Next Post

11 दिन का आतंक खत्म, शावक सहित पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ

Tue May 27 , 2025
सीहोर। बीते 11 दिन से आष्टा तहसील के ग्राम पाड़ल्या सहित आसपास के ग्रामों में आतंक का पर्याय बन चुकी मादा तेंदुआ आखिरकार सोमवार की देर रात पिंजरे में आ फंसी. मंगलवार की सुबह जब वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पिंजरे में मादा तेेंदुआ अपने शावक के […]

You May Like