भारतीय तटरक्षक का अरब सागर में फंसे मछुआरे को बचाने के लिए लंबी दूरी का सफल अभियान

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में कोच्चि से लगभग 1500 किमी पश्चिम में ईरान की एक मछली पकड़ने वाली नौका अल-ओवैस में सवार गंभीर रूप से घायल ईरानी मछुआरे को बचाकर लंबी दूरी के ‘मेडिकल इवैक्यूएशन’ अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया है। तटरक्षक प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि मुंबई स्थित ‘मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर’ को सोमवार को ईरान के चाबहार से मछली पकड़ने वाली एक नौका ‘मेडिकल इमरजेंसी’ और नौका का इंजन फेल होने की जानकारी मिली। इस नौका पर पांच लोग सवार थे और इसके मास्टर अल्लाह बख्श (ईरानी नागरिक) को जनरेटर में ईंधन भरने के दौरान हुए एक धमाके में दोनों आंखों तथा कान पर गंभीर चोट आईं।

हालात की गंभीरता को देखते हुए मुंबई स्थित केन्द्र ने आस-पास के जहाज़ों को सतर्क करने के लिए तुरंत इंटरनेशनल सेफ्टी नेट एक्टिवेट कर दिया।

तटरक्षक बल के पोत सचेत जो पूर्वी अफ्रीकी देशों में तैनाती से लौट रहा था को इस नौका की तुरंत मदद करने का निर्देश दिया गया। सचेत पोत ने इस नौका से सफलतापूर्वक साध कर घायल नाविक को अपने साथ लिया और चिकित्साकर्मियों के मार्गदर्शन में टेली-मेडिकल फर्स्ट एड और स्टेबिलाइजेशन दिया।

मरीज का ट्रांसफर ऑपरेशन आज सुबह बेहद मुश्किल समुद्री हालात में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। घायल मछुआरे को फिलहाल सचेत पोत पर लगातार उपचार मिल रहा है। यह पोत घायल के उपचार के लिए गोवा की ओर बढ़ रहा है।

 

 

Next Post

‘माई भारत’ का पंजीकरण 2 करोड़ के पार

Tue Oct 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (वार्ता) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अपनी प्रमुख युवा सहभागिता पहल ‘माई भारत’ (मेरा युवा भारत) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत इस प्लेटफ़ॉर्म पर पंजीकरण की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई है। यह उपलब्धि विकसित भारत @ 2047 की […]

You May Like

मनोरंजन