मोबाइल के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी

सिंगरौली : जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कसर हडवडिया टोला में एक 19 वर्षीय युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अभिषेक शाह पिता मंगल शाह के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक शाह बीते कुछ दिनों से मोबाइल खरीदने के लिए अपनी मां से पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे आहत होकर युवक ने यह कदम उठा लिया। बीती रात उसने घर के अंदर ही पंखे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल बरगवां पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

यूनान को 75 करोड़ डॉलर की तोपखाना प्रणाली देगा इजरायल : रक्षा मंत्रालय

Tue Apr 7 , 2026
तेल अवीव, 07 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) इजरायल यूनान को लगभग 75 करोड़ डॉलर मूल्य की पीयूएलएस (प्रिसाइज एंड यूनिवर्सल लॉन्चिंग सिस्टम) रॉकेट आर्टिलरी प्रणालियां उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी इजरायल रक्षा मंत्रालय ने दी है।मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार यूनान की राजधानी एथेंस में रक्षा मंत्रालय में […]

You May Like