तेल अवीव, 07 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) इजरायल यूनान को लगभग 75 करोड़ डॉलर मूल्य की पीयूएलएस (प्रिसाइज एंड यूनिवर्सल लॉन्चिंग सिस्टम) रॉकेट आर्टिलरी प्रणालियां उपलब्ध कराएगा। यह जानकारी इजरायल रक्षा मंत्रालय ने दी है।मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार यूनान की राजधानी एथेंस में रक्षा मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण रक्षा निर्यात समझौता संपन्न हुआ, जिसके तहत यूनान की सशस्त्र सेनाओं को पीयूएलएस प्रणाली की आपूर्ति की जाएगी। mसमाचार रिपोर्टों के अनुसार, यूनान इन प्रणालियों को तुर्की के साथ अपनी स्थलीय और समुद्री सीमा क्षेत्रों में तैनात कर सकता है।
Next Post
84 वर्ष के हुये जीतेन्द्र
Tue Apr 7 , 2026
मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीतेन्द्र आज 84 वर्ष के हो गये। 07 अप्रैल 1942 को एक जौहरी परिवार में जन्में जीतेन्द्र का रूझान बचपन से हीं फिल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे।वह अक्सर घर से भाग कर फिल्म देखने चले जाते थे।जीतेन्द्र […]

You May Like
-
10 months ago
सेल्सफोर्स की जैक्वार ग्रुप के साथ साझेदारी
-
6 months ago
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
