मोदी सरकार के 12 वर्ष: विशेष पूजा के बाद बोले सीएम राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक क्षमता हुई मजबूत

भोपाल:गुफा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और देश की प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास, सुशासन और जनसेवा की नई दिशा दी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की सामरिक क्षमता मजबूत हुई है और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान भी किया।

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट: निवेशकों और खरीदारों के लिए सुनहरा मौका, जानें आज के ताजा भाव

Wed Jun 10 , 2026
नई दिल्ली | भारतीय सर्राफा बाजार में आज 10 जून को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में संभावित कमी और डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं के दाम काफी नीचे आ गए हैं। […]

You May Like