आबकारी विभाग की कार्रवाई में अवैध शराब और कच्चा माल बरामद

श्रीगंगानगर, 25 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आबकारी विभाग ने श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में अवैध हथकढ़ शराब के निर्माण और भंडारण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करके तैयार शराब और कच्चा माल लाहन बरामद किया। आबकारी विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान सीमा के निकट चक 27-ए क्षेत्र के एक रिहायशी मकान पर छापा मारा गया।

यहां से करीब 70 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा संयुक्त गश्त के दौरान दल ने चक 4-ए क्षेत्र में वन विभाग की नर्सरी (सरकारी भूमि) पर भी दबिश दी। यहां से करीब 100 लीटर लाहन बरामद हुआ। लाहन का इस्तेमाल अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाने में किया जाता है। इसी कार्रवाई के दौरान नहर जमीन में दबाकर रखा गया करीब तीन हजार लीटर लाहन मिला। आबकारी दल ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

.....

Next Post

कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता 'निर्वा' लापता, मचा हड़कंप

Tue Aug 25 , 2026
श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता ‘निर्वा’ पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से गायब है। इस मामले के उजागर होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थिति यह है कि इस मामले की शिकायत […]

You May Like

Play sound