कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता ‘निर्वा’ लापता, मचा हड़कंप

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता ‘निर्वा’ पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से गायब है। इस मामले के उजागर होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थिति यह है कि इस मामले की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव तक पहुंचाई गई है।
सोशल मीडिया पोस्ट से खुला राज
यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब वन्यजीव विशेषज्ञ और आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए निर्वा के गायब होने की जानकारी सार्वजनिक की। उन्होंने कूनो के फील्ड डायरेक्टर पर वन्यजीवों की मानिटरिंग करने के बजाय सोशल मीडिया पर नागरिकों और एक्टिविस्ट्स को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्वा दो शावकों की मां है और उसके गले में बंधा रेडियो कॉलर लंबे समय से खराब था, जिस वजह से उसकी सटीक लोकेशन ट्रैक करना विभाग के लिए असंभव साबित हो रहा है।

Next Post

ऑटो चालक ने सुनसान राह पर ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म

Tue Aug 25 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत गुरु नानक वार्ड की रहने वाली एक महिला को झांसे में लेकर एक ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट भी की और वारदात को अंजाम देकर मौके […]

You May Like

Play sound