जमानत के बाद पिता को सौंपा, इंदौर में उपचार के दौरान हुई युवक की मौत

शाजापुर,  धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में रहे 19 वर्षीय युवक की इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जमानत मिलने के बाद उसे अस्पताल में ही पिता के सुपुर्द कर दिया गया था. जेल प्रशासन का कहना है कि जमानत के बाद युवक के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिली. जेल अधीक्षक दुष्यंत पगारे ने बताया कि विशाल पिता दिलीप सिंह गुर्जर निवासी ग्राम घरटखेड़ी जिला देवास को लालघाटी थाना शाजापुर के अपराध क्रमांक 169/26 में 8 अगस्त 2026 को जिला जेल शाजापुर लाया गया था. 22 अक्टूबर को विशाल की दाईं जांघ में फोड़ा होने पर उसे पुलिस बल के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया. संक्रमण बढऩे पर 28 अक्टूबर को उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेएम शाजापुर सुनयना श्रीवास्तव ने 24 अक्टूबर 2026 को जमानत आदेश क्रमांक 58 जारी किया था. जमानत मिलने के बाद 29 अक्टूबर को पुलिस गार्ड की मौजूदगी में जरूरी मुचलके की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद विशाल को उसके पिता दिलीप गुर्जर के सुपुर्द कर न्यायिक अभिरक्षा से मुक्त कर दिया गया. दस्तावेज के मुताबिक, यह कार्रवाई विशाल की सहमति से की गई थी. इस संबंध में सुपुर्दगीनामा भी तैयार किया गया, जिस पर विशाल, उसके पिता और संबंधित पुलिसकर्मियों के हस्ताक्षर दर्ज है. जमानत आदेश के बाद यह प्रक्रिया एमवाय अस्पताल इंदौर में पूरी की गई. जेल अधीक्षक पगारे के अनुसार जमानत के बाद से विशाल के बारे में जेल प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है. उसकी उपचार के दौरान मौत होने की सूचना भी परिजनों या पुलिस की ओर से जेल प्रशासन को नहीं मिली है.

Next Post

कार में सवार 2 युवकों के पास मिली ड्रग्स

Tue Nov 10 , 2026
उज्जैन। आगर से उज्जैन की ओर आ रही कार में युवकों के पास मादक पदार्थ होने की खबर मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कार को रोका गया और उसमें सवार 2 युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हो गई। राघवी थाना पुलिस ने बताया […]

You May Like