मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को कमजोर हुआ और पहली बार एक डॉलर 92 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा गुरुवार को 91.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह सुबह 13 पैसे की मजबूती के साथ 91.45 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 91.41 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ी। लेकिन इसके बाद दबाव बढ़ता गया और यह 42 पैसे की गिरावट में 92 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल रुपया 30 पैसे की गिरावट में 91.88 रुपये प्रति डॉलर पर था।
Next Post
शेयर बाजारों में फिर गिरावट, सेंसेक्स 770 अंक लुढ़का
Fri Jan 23 , 2026
मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती तेजी के बाद बिकवाली हावी होने से बीएसई का सेंसेक्स 769.67 अंक (0.94 प्रतिशत) लुढ़ककर 81,537.70 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 241.25 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट में 25,048.65 अंक पर रहा। […]

You May Like
-
2 years ago
शातिर नकबजन पुलिस की गिरफ्त में
-
10 months ago
गोलीकांड और सामूहिक हमलों की उच्चस्तरीय जांच हो: पटवारी
