कार की टक्कर से महिला की मौत, दो गंभीर

जबलपुर: शहपुरा रोड पर ग्राम ग्वारी के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रही दो बच्चों सहित मां को पीछे से सीधे टक्कर मार दी, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी अनुसार शेख सोएब उम्र 23 वर्ष पिता शेख शेख रफीक अपनी मां शकीला बानो उम्र 47 वर्ष और भाई रमजान उम्र 16 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एम पी 20 एम डी 9473 से शहपुरा की ओर जा रहे थे.

इसी दौरान ग्राम ग्वारी के पास पीछे से आ रही सफेद कलर की एम पी 20 जेड एन 8904 कार के चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में शकीला बानो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं शेख सोयाब और रमजान गंभीर बताए जा रहे हैं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

किशनगढ़ पुलिस ने राईपुरा घाटी ट्रक लूट कांड के तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun Sep 7 , 2025
छतरपुर।जिले की थाना किशनगढ़ पुलिस ने राईपुरा घाटी में हुए ट्रक लूट कांड का एक और खुलासा किया है। पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी छोटू आदिवासी पिता कालू आदिवासी निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना पवई जिला पन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा ₹5000 का इनाम […]

You May Like