पिस्टल, कारतूस के साथ पकड़ाए बदमाश

जावर. स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. दोनों अपराधियों पर पहले से कई गंभीर अपराध दर्ज हैं.

जानकारी के अनुसार जावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरछापुरा से ग्वाला ग्वाली पर शासकीय कॉलेज के पास आ रही एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली. कार्यवाही के दौरान हत्या के प्रयास सहित 14 गंभीर अपराधों में नामजद व देवास जिले के आदतन बदमाश जमील मंसूरी को देसी पिस्टल, मैग्जीन व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके साथी कालु उर्फ आरिफ मंसूरी को भी धर दबोचा है. जिसके पास से मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. कालू पर पहले से 8 अपराध दर्ज हैं.

Next Post

डिजिटली भरे जाएंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के पद

Mon Jun 23 , 2025
नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहाँ है कि प्रदेश में पहली बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की इतने व्यापक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 19,504 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति की […]

You May Like